बारिश की भेंट चढ़ा भारत ए और न्यूजीलैंड ए मैच के दूसरे दिन का खेल

हैमिल्टन : भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल शनिवार को यहां बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण संभव नहीं हो पाया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद शुक्रवार को पहले दिन पांच विकेट पर 221 रन बनाये थे. कप्तान ब्रायन […]
हैमिल्टन : भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल शनिवार को यहां बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण संभव नहीं हो पाया.
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद शुक्रवार को पहले दिन पांच विकेट पर 221 रन बनाये थे. कप्तान ब्रायन यंग 117 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुबह से ही बारिश होने के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो पाया.
बाद में आउटफील्ड गीली होने की वजह से अंपायर क्रिस ब्राउन और एश्ले मेहरोत्रा ने चाय के विश्राम के बाद दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




