W T-20 World Cup : सेफा में जगह पक्का, ऑस्ट्रेलिया से औपचारिक मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2018 4:44 PM
प्रोविडेंस (गयाना) : शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी हालांकि दोनों टीमों के लिए मुकाबला औपचारिकता का ही है. खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. अब […]
प्रोविडेंस (गयाना) : शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी हालांकि दोनों टीमों के लिए मुकाबला औपचारिकता का ही है. खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
अब शनिवार के मैच की कोई अहमियत नहीं रह गयी है लेकिन भारत को बखूबी पता है कि अपने से बेहतर टीम को हराने से सेमीफाइनल में उसका मनोबल बढ़ेगा. दोनों टीमों ने अभी तक तीनों मैच जीते हैं और अगले राउंड राबिन मैच में एक और जीत से हौसला काफी बढ़ेगा.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे. अनुभवी मिताली राज ने दो अर्द्धशतक जमाकर साबित कर दिया कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने ये पारियां ऐसे समय में खेली जब टीम को इनकी सख्त जरूरत थी. हरमनप्रीत की आठ छक्कों से सजी शतकीय पारी को बरसों तक याद रखा जायेगा.
वहीं मिताली ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्द्घशतक बनाकर टीम को जीत दिलायी. आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले हुई बारिश ने परेशान किया लेकिन मिताली ने अपना 17वां टी-20 अर्धशतक बनाकर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभायी. इसके बाद स्पिनरों ने आयरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर भारत को आसान जीत दिलायी.
भारत आयरलैंड को 52 रन से हराकर अंतिम चार में पहुंचा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान पर रहे, जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बाहर हो गये. ऑस्ट्रेलियाई टीम भी शानदार फार्म में है जिसने पहले मैच में पाकिस्तान को 52 रन से हराया. इसके बाद आयरलैंड को नौ विकेट से और न्यूजीलैंड को 33 रन से शिकस्त दी.
मेग लानिंग की टीम में यूं तो कई मैच विनर हैं लेकिन विकेटकीपर एलिसा हीली शानदार फार्म में है. वह पिछली आठ पारियों में छह अर्द्धशतक बना चुकी है.
टीमें
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रौद्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार, अरूंधति रेड्डी.
आस्ट्रेलिया : मेग लानिंग (कप्तान), रशेल हैंस, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, डेलिसा किमिंस, सोफी मोलिने, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एलिसे विलानी, टायला वी, जार्जिया वारेहम, निकोला कारे.
मैच का समय : रात 8.30 से (भारतीय समयानुसार)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










