ePaper

#MeToo : बीसीसीआई ने जौहरी यौन उत्पीड़न मामले में जांच पैनल को दस्तावेज सौंपे

Updated at : 01 Nov 2018 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo : बीसीसीआई ने जौहरी यौन उत्पीड़न मामले में जांच पैनल को दस्तावेज सौंपे

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के खिलाफ स्वतंत्र समिति ने कथित यौन उत्पीड़न की जांच गुरुवार को शुरू कर दी जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इससे ‘संबंधित’ दस्तावेज सौंप दिये और पैनल ने किसी अन्य शिकायत को दर्ज कराने के लिये नौ नवंबर की तारीख तय की है. प्रशासकों की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के खिलाफ स्वतंत्र समिति ने कथित यौन उत्पीड़न की जांच गुरुवार को शुरू कर दी जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इससे ‘संबंधित’ दस्तावेज सौंप दिये और पैनल ने किसी अन्य शिकायत को दर्ज कराने के लिये नौ नवंबर की तारीख तय की है.

प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय समिति में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह और वकील वीना गौड़ा शामिल हैं. तीनों ने मुंबई में संदर्भ की शर्तों पर चर्चा के लिये मुलाकात की.

जौहरी ने सीओए द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लगाये गये सभी आरोपों से इनकार किया है. बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, बीसीसीआई ने संबंधित दस्तावेज समिति को सौंप दिये हैं. समिति अगले दो दिन में इन दस्तावेजों की जांच करके सुनवाई शुरू करेगी. समिति में अधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराने के लिये एक अलग ईमेल भी बनाया गया है.

बयान के मुताबिक, बीसीसीआई में से या बाहर से कोई भी व्यक्ति जिसकी कोई शिकायत हो, जिसके पास कुछ सूचना हो, जिसके पास कुछ सबूत हों जो यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित हो तो वो इन्हें समिति को सात दिन के भीतर नौ नवंबर 2018 तक बीसीसीआईइंक्वायरीकमिटी@जीमेल डाट काम पर भेज सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola