ePaper

मुंबई : ....जब कोहली ने बताया रायडू को बुद्धिमान बल्लेबाज

Updated at : 30 Oct 2018 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : ....जब कोहली ने बताया रायडू को बुद्धिमान बल्लेबाज

मुंबई : अंबाती रायडू ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को यहां शतक जमाया, जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जम कर तारीफ करते हुए उन्हें ‘बुद्धिमान बल्लेबाज’ करार दिया. भारत ने चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 224 रन से हरा कर रनों के लिहाज से अपनी तीसरी […]

विज्ञापन
मुंबई : अंबाती रायडू ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को यहां शतक जमाया, जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जम कर तारीफ करते हुए उन्हें ‘बुद्धिमान बल्लेबाज’ करार दिया. भारत ने चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 224 रन से हरा कर रनों के लिहाज से अपनी तीसरी बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में रोहित और रायडू ने शतक जड़े. कोहली ने मैच के बाद कहा कि रायडू ने मौके का पूरा फायदा उठाया.
हमें 2019 विश्व कप तक उसका समर्थन करने की जरूरत है. वह खेल को अच्छी तरह से समझता है, इसलिए हमें खुशी है कि कोई बुद्धिमान बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहा है. पुणे में हार के बाद भारत ने निर्मम रवैया अपनाया और हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola