खुलासा, 2005 एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में हो सकता था विद्रोह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 3:11 PM
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने खुलासा किया कि 2005 एशेज इंग्लैंड से हार के बाद कोच जान बुकानन ने खिलाड़ियों की जीतने की इच्छा पर सवाल उठाया था जिसके बाद टीम में विद्रोह की स्थिति बन गयी थी. वॉर्न ने अपनी किताब ‘नो स्पिन’ में लिखा, एजबेस्टन टेस्ट के बाद जान […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने खुलासा किया कि 2005 एशेज इंग्लैंड से हार के बाद कोच जान बुकानन ने खिलाड़ियों की जीतने की इच्छा पर सवाल उठाया था जिसके बाद टीम में विद्रोह की स्थिति बन गयी थी.
वॉर्न ने अपनी किताब ‘नो स्पिन’ में लिखा, एजबेस्टन टेस्ट के बाद जान बुकनान ने बस से होटल की तरफ जाते समय टीम की बैठक बुलायी. मुझे लगा कि पता नहीं वह क्या कहेंगे. उन्होंने कहा, हम टीम के ड्रेसिंग रूम में मिले और उन्होंने कहा कि हम मैच में अच्छा नहीं खेले. यह सही था. इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि हम अच्छा क्यों नहीं खेले?
वॉर्न ने कहा कि बुकानन ने जब खिलाड़ियों की इच्छाशक्ति पर सवाल उठाया तो किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया. वार्न ने कहा, हर कोई सर नीचे कर कर बैठा था, कोई भी उनसे उलझना नहीं चाहता था. मुझे लगा यह मेरे आत्मसम्मान की बात है और मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं आपकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










