ePaper

#VijayHazareTrophy : बिहार ने मेघालय को 108 रन से हराया, उत्तराखंड की भी बड़ी जीत

Updated at : 26 Sep 2018 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
#VijayHazareTrophy : बिहार ने मेघालय को 108 रन से हराया, उत्तराखंड की भी बड़ी जीत

वडोदरा : लेग स्पिनर समर कादरी के पांच विकेट की बदौलत बिहार ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में मेघालय को 108 रन से हराकर प्लेट ग्रुप के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की. बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 211 रन बनाए जिसके बद कादरी ने अपने लिस्ट ए […]

विज्ञापन

वडोदरा : लेग स्पिनर समर कादरी के पांच विकेट की बदौलत बिहार ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में मेघालय को 108 रन से हराकर प्लेट ग्रुप के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की.

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 211 रन बनाए जिसके बद कादरी ने अपने लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन पर पांच विकेट चटकाकर मेघालय को 42.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया. बिहार के लिए सेना के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर आशुतोष अमन ने भी 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किये.

चार मैचों में यह बिहार की तीसरी जीत है जबकि उसका एक मैच रद्द हो गया. टीम 14 अंक के साथ शीर्ष पर है. इससे पहले बिहार के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंशुमान गौतम शीर्ष स्कोर रहे जिन्होंने पदार्पण करते हुए रन आउट होने से पहले 40 रन की परी खेली.मेघालय की ओर से लाखन सिंह, अभय नेगी और गुरिंदर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाये. उत्तराखंड (12) ने भी नाडियाड में मणिपुर को नौ विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की. प्ले ग्रुप से एक टीम नाकआउट में जगह बनाएगी.

मणिपुर की टीम टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 125 रन ही बना सकी. उत्तराखंड की ओर से सन्नी राणा ने तीन जबकि मयंक मिश्रा, एम रंगराजन और एस सौंदियाल ने दो-दो विकेट चटकाये.

इसके जवाब में उत्तराखंड ने कप्तान विनीत सक्सेना के नाबाद 52 रन की बदौलत 26 .2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज आर्य सेठी ने 50 रन की पारी खेली और कप्तान के साथ पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola