ePaper

रोहित की अगुआई में टीम इंडिया एशिया कप के लिये दुबई रवाना

Updated at : 13 Sep 2018 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित की अगुआई में टीम इंडिया एशिया कप के लिये दुबई रवाना

मुंबई : भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरुवार को दुबई रवाना हुए. इस टूर्नामेंट में छह टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी जो शनिवार से शुरू होगा. ऑल राउंडर केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरुवार को दुबई रवाना हुए. इस टूर्नामेंट में छह टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी जो शनिवार से शुरू होगा.

ऑल राउंडर केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धौनी, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की. जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद हुई सर्जरी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं. यह चोट उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान लगी थी.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, कुछ खिलाड़ी गुरुवार को एशिया कप के लिये रवाना हुए जबकि अन्य भी उनसे जुड़ जायेंगे. चहल और कुलदीप ने धौनी के साथ फोटो पोस्ट की है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी, इसके बाद उसका सामना अगले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola