ePaper

भारत-इंग्‍लैंड का मैच देखने पहुंचा भगोड़ा विजय माल्या, देखें वीडियो

Updated at : 09 Sep 2018 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-इंग्‍लैंड का मैच देखने पहुंचा भगोड़ा विजय माल्या, देखें वीडियो

लंदन : भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हुये शराब कारोबारी भगोड़ा विजय माल्या भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन का खेल देखने स्‍टेडियम पहुंचा. हालांकि पहले दिन भी माल्‍या को स्‍टेडियम में एंट्री करते हुए कैमरे में कैद […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हुये शराब कारोबारी भगोड़ा विजय माल्या भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन का खेल देखने स्‍टेडियम पहुंचा.

हालांकि पहले दिन भी माल्‍या को स्‍टेडियम में एंट्री करते हुए कैमरे में कैद किया गया था. न्‍यूज एजेंसी एनएनआई ने माल्‍या का वीडियो जारी किया है.

यह पहला मौका नहीं है, जब माल्या भारत का मैच देखने के लिए पहुंचा है. इससे पहले, 11 जून, 2017 को आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में भी ओवल स्टेडियम पहुंचा था. उस दिन जब माल्या स्टेडियम में एंटर कर रहा था, दर्शकों ने उसे खूब हूट किया था. लोगों ने उसे देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये.

गौरतलब हो भारत के कई बैंकों को चूना लगा चुके इस शराब कारोबारी को देश की कई जांच एजेंसियां तलाश रही है. माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola