सहवाग को खेलते हुए देखना अच्‍छा लगता है: राहुल द्रविड

Updated at : 04 Jun 2014 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग को खेलते हुए देखना अच्‍छा लगता है: राहुल द्रविड

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड भले ही इस पीढी के बेहतरीन आधुनिक बल्लेबाज हों, लेकिन यह चीज भी उन्हें गैरपरंपरागत और प्रभावी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की प्रशंसा करने से नहीं रोकती. द्रविड ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा कि उन्हें खेलते हुए देखना आनंददायी है. द्रविड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड भले ही इस पीढी के बेहतरीन आधुनिक बल्लेबाज हों, लेकिन यह चीज भी उन्हें गैरपरंपरागत और प्रभावी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की प्रशंसा करने से नहीं रोकती. द्रविड ने अपने पूर्व साथी के बारे में कहा कि उन्हें खेलते हुए देखना आनंददायी है.

द्रविड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम पर ‘मार्डन मास्टर्स’ की एक नई वीडियो सीरीज पर बात करते हुए कहा, ‘‘जब आप वीरु के बारे में सोचते हो तो आपको खुशी महसूस होती है. आप सिर्फ इस बारे में सोचते हो कि उसने अपने साथ खेलने वाले कितने खिलाडियों और लाखों प्रशंसकों को खुशी प्रदान की है. उन्होंने जिस तरह से सलामी बल्लेबाज खेलते थे, उसे कई तरीकों से दोबारा से परिभाषित किया है, कम से कम मेरे लिये. ’’

भारतीय टीम से बाहर चले रहे 35 वर्षीय सहवाग को आईपीएल सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन दिल्ली के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 58 गेंद में 122 रन की पारी खेलकर अपनी आक्रामकता दिखायी और प्रशंसकों को प्रभावित किया. द्रविड खुद ‘परफेक्शनिस्ट’ हैं, लेकिन फिर भी उनका कहना है कि वह सहवाग की तकनीक पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola