आइसीसी वनडे रैंकिंग: ऑस्‍ट्रेलिया की बादशाहत कायम, भारत तीसरे स्थान पर खिसका

Updated at : 04 Jun 2014 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी वनडे रैंकिंग: ऑस्‍ट्रेलिया की बादशाहत कायम, भारत तीसरे स्थान पर खिसका

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम जारी ताजा आइसीसी वनडे रैंकिंग में एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी लेकिन विराट कोहली बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं. भारत ने अपना दूसरा स्थान श्रीलंका को गंवा दिया जबकि आस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कायम रखी. श्रीलंका ने इंग्लैंड पर पांच मैचों की श्रृंखला 3 . […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम जारी ताजा आइसीसी वनडे रैंकिंग में एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी लेकिन विराट कोहली बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं. भारत ने अपना दूसरा स्थान श्रीलंका को गंवा दिया जबकि आस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कायम रखी.

श्रीलंका ने इंग्लैंड पर पांच मैचों की श्रृंखला 3 . 2 से अपने नाम की, जिससे उसे एक रेटिंग अंक का फायदा हुआ और उसके 112 अंक हो गये जो भारत के रेटिंग अंक के बराबर थे. हालांकि जब दशमलव के अंक की गणना की गयी तो एंजेलो मैथ्यूज की टीम ने भारत को पछाड दिया.

व्यक्तिगत रैंकिंग में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छठे स्थान पर बने हुए जबकि शिखर धवन एक पायदान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गये हैं. रोहित शर्मा ने 20वां स्थान हासिल कर शीर्ष 20 में जगह बना ली.

गेंदबाजों में आफ स्पिनर रविंद्र जडेजा एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गये और वह शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. इस सूची में इंग्लैंड के आफ स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल और श्रीलंका के सचित्र सेनानायके ने दोनों टीमों के बीच श्रृंखला के प्रदर्शन के आधार पर पहली बार शीर्ष 20 में प्रवेश किया. श्रीलंका ने पांचवां और अंतिम मैच छह विकेट से जीतकर श्रृंखला 3 . 2 से जीती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola