BCCI ने वाडेकर के निधन पर शोक जताया, भारतीय क्रिकेट का ‘पुनरोद्धारक'' बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2018 3:34 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का पुनरोद्धारक कहा जिनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है. भारत को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट शृंखला जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का पुनरोद्धारक कहा जिनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है.
भारत को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट शृंखला जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात मुंबई में निधन हो गया. बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने एक बयान में कहा , उनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है. पहले एक बल्लेबाज के तौर पर और फिर कप्तान के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक ले गये. इसके बाद वह कोच, मैनेजर और चयन समिति के अध्यक्ष भी रहे.
इसे भी पढ़ें…
#RIPWadekar : वाडेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, सचिन-कुंबले और अजहर ने ऐसे किया याद
उन्होंने कहा, अपने खेलने के दिनों में मिले अनुभव का इस्तेमाल उन्होंने कोच और मैनेजर के रूप में मानव प्रबंधन में किया. बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी ने कहा, उन्हें भारतीय क्रिकेट के पुनरोद्धारक के रूप में याद रखा जायेगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो काफी मजबूत टीमें थी और उन्हें उनकी धरती में हराना लगभग नामुमकिन था.
उन्होंने कहा , वाडेकर के करिश्माई नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट का वह सुनहरा सत्र था. इससे हर किसी में आत्मविश्वास जगा और भारतीय क्रिकेट ने प्रगति की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










