भारत पर धमाकेदार जीत के बाद इंग्लिश कप्तान ने कहा, मैनचेस्टेर से अलग हालात ने हमारी मदद की

कार्डिफ : इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मैनचेस्टर में पहले मैच से अलग हालात उनके लिये फायदेमंद साबित हुए जिससे टीम दूसरे टी 20 में जीत दर्ज कर भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही. तेज और उछालभरी पिच के कारण भारतीय टीम पांच विकेट […]
कार्डिफ : इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मैनचेस्टर में पहले मैच से अलग हालात उनके लिये फायदेमंद साबित हुए जिससे टीम दूसरे टी 20 में जीत दर्ज कर भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही.
तेज और उछालभरी पिच के कारण भारतीय टीम पांच विकेट पर 148 रन ही बना सकी. खराब शुरुआत के बावजूद मेजबान टीम दो गेंद रहते जीत दर्ज करने में सफल रही. कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में बिना विकेट चटकाये 34 रन लुटा दिये और बल्लेबाजों पर उतना प्रभाव नहीं डाल सके.
इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत के 22 रन के अंदर तीन विकेट झटक लिये थे. मोर्गन ने कहा , हालात आज अलग थे. कुलदीप बहुत ही अच्छा गेंदबाज है और वह ज्यादातर अच्छी गेंदबाजी करता है. लेकिन मुझे लगता है कि ओल्ड ट्रैफर्ड में हालात उसके ज्यादा मुफीद रहे लेकिन आज यहां नहीं.
इसे भी पढ़ें…
भारत-इंग्लैंड तीसरा और आखिरी टी-20 रविवार को, दबाव में चहल-कुलदीप
विकेट की तेजी और उछाल की बदौलत तेज गेंदबाजों ने ज्यादा दबदबा बनाया लेकिन मुझे लगता है कि हमारी योजना थोड़ी ज्यादा स्पष्ट थी. हमने उसका अच्छी तरह सामना किया. उन्होंने कहा , डेविड विले ने तीन गेंद फेंकी और तीनों उछाल लेती हुई गयीं.
मैं काफी हैरान था कि गेंद इतना उछाल ले रही है. इसलिये हमने शार्ट गेंदबाजी करने का फैसला किया. मोर्गन ने एलेक्स हेल्स की तारीफ की जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली.
इसे भी पढ़ें…
इंग्लैंड ने गलतियों को ठीक करके अच्छा प्रदर्शन किया : चहल
कप्तान ने कहा , एलेक्स ने शानदार खेल दिखाया. वह काफी टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका है और निश्चित रूप से पूरी दुनिया में खेल चुका है और उसने उसी अनुभव का फायदा उठाया.
इसे भी पढ़ें…
विराट कोहली ने बताया, इस कारण से हारी टीम इंडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




