ePaper

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची, विराट कोहली शामिल

Updated at : 06 Jun 2018 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
फोर्ब्स ने जारी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची, विराट कोहली शामिल

न्यूयार्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं जबकि फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं. इस सूची में भारत से सिर्फ कोहिली का नाम है जो दो करोड़ 40 लाख डालर की कमाई […]

विज्ञापन


न्यूयार्क :
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं जबकि फोर्ब्स की इस सूची में अमेरिका के चैम्पियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर शीर्ष पर हैं. इस सूची में भारत से सिर्फ कोहिली का नाम है जो दो करोड़ 40 लाख डालर की कमाई के साथ 83वें स्थान पर हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 100 में कोई महिला नहीं है . क्रिकेट के दीवाने भारत में कोहली सबसे बड़ा नाम ही नहीं बल्कि काफी लोकप्रिय भी है . उनके ट्विटर पर ढाई करोड़ से अधिक फालोअर हैं .

मेवेदर इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी पिछले साल की कमाई 25 करोड़ 50 लाख डालर है . फोर्ब्स ने कहा ,‘ कोहली की बड़ी कमाई पिच के बाहर है जिसमें वह प्यूमा, पेप्सी, आडी और ओकले जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड दूत हैं . फोर्ब्स ने कहा कि महिला टेनिस स्टार लि ना , मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स सूची में नियमित थे लेकिन लि 2014 में रिटायर हो गई जबकि शारापोवा 15 महीने के डोप निलंबन के बाद वापसी की कवायद में है . सेरेना सितंबर में बेटी के जन्म के बाद से वापसी की कोशिश में है . इस सूची में एनबीए के 40 खिलाड़ी हैं . मेवेदर सात साल में चौथी बार शीर्ष पर है. अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनेल मेस्सी दूसरे स्थान पर हैं जबकि पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर तीसरे स्थान पर है.

मेस्सी का वेतन और बोनस आठ करोड़ डालर से अधिक है जबकि ढाई करोड़ डालर से अधिक उन्हें एडीडास, गेटोरेड, पेप्सी और हुवेइ के विज्ञापन से मिलते हैं . रोनाल्डो की कमाई दस करोड़ आठ लाख डालर रही. ब्राजील के फुटबाल स्टार नेमार 13 पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर है जिनकी कमाई नौ करोड़ डालर रही. टेनिस स्टार रोजर फेडरर सातवें, गोल्फर टाइगर वुड्स 16वें, टेनिस स्टार रफेल नडाल 20वें और गोल्फर रोरी मैकलरोय 26वें स्थान पर है . शीर्ष 100 में 22 देशों के खिलाड़ी हैं जिनमें 66 अमेरिकी हैं . बेसबाल, बास्केटबाल और फुटबाल के 72 खिलाड़ी इस सूची में है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola