ePaper

युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित अफगानिस्तान की मदद के लिए बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

Updated at : 31 May 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित अफगानिस्तान की मदद के लिए बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

काबुल: भारत का दौरा करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें अब से अफगानिस्तान के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगी जिससे युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित इस देश को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव मिलेगा. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अनुसार बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां अपने दौरे के दौरान यह घोषणा की. […]

विज्ञापन

काबुल: भारत का दौरा करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें अब से अफगानिस्तान के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगी जिससे युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित इस देश को लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव मिलेगा.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अनुसार बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां अपने दौरे के दौरान यह घोषणा की. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर चर्चा के लिए चौधरी यहां आए हैं.

भारत 14 से 18 जून तक अफगानिस्तान के ऐतिहासिक पहले क्रिकेट टेस्ट की बेंगलुरु में मेजबानी करेगा. चौधरी ने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों के मनोबल और कौशल में इजाफा होगा. एसीबी के अध्यक्ष आतिफ मशाल के अनुसार, ‘अफगानिस्तान अब आईसीसी का पूर्ण सदस्य है और हमारे बीसीसीआई के साथ अच्छे संबंध हैं जिसमें और मजबूती आएगी जब हम देश में खेल के विकास के लिये आगे एक साथ काम करेंगे.
चौधरी ने कहा, ‘अध्यक्ष (आतिफ) के निमंत्रण पर काबुल आना सम्मान की बात है. अफगानिस्तान के खिलाफ उसके पहले ऐतिहासिक टेस्ट में खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है और हम इस मौके को जाने नहीं देना चाहते.’ बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव ने कहा, ‘क्रिकेट से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे और शांति का संदेश जाएगा.
आईपीएल में खेलने के कारण अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में काफी पसंद किया जाता है और लोग उन्हें जानते हैं और आगामी वर्षों में इसमें इजाफा होगा.’ आतिफ ने ग्रेटर नोएडा के अलावा अफगानिस्तान के घरेलू मैचों के लिए देहरादून में दूसरा स्टेडियम मुहैया कराने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया. अफगानिस्तान देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की शृंखला की ‘मेजबानी’ करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola