ePaper

किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं विराट-अनुष्‍का, रेंट जानकर रह जाएंगे दंग

Updated at : 12 Mar 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं विराट-अनुष्‍का, रेंट जानकर रह जाएंगे दंग

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं हैं, बल्कि अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा के साथ कई फोटो शेयर किये. एक तसवीर तो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें कोहली अनुष्‍का […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं हैं, बल्कि अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा के साथ कई फोटो शेयर किये. एक तसवीर तो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें कोहली अनुष्‍का को चुंबन दे रहे हैं.

बहरहाल विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा और उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल शादी के बाद विराट-अनुष्‍का 34 करोड़ के फ्लैट में रहने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वो अब किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें…

‘2025 तक कोहली तोड़ देंगे सचिन के सौ शतकों का वर्ल्‍ड रिकार्ड’

विराट-अनुष्‍का मुंबई के वर्ली में एक रेंट के फ्लैट पर रह रहे हैं. ये फ्लैट राहेजा लीजेंड बिल्डिंग के 40वें फ्लोर पर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोहली और राहेजा बिल्‍डर्स के बीच अक्टूबर 2017 में ही डील हो गयी थी. कोहली यहां एक साल तक रहेंगे उसके बाद अपने सपनों के घर में शिफ्ट कर जाएंगे. विराट कोहली अभी जिस फ्लैट पर रहे हैं उसका किराया 15 लाख रुपये महीना है.

गौरतलब हो कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर आराम दिया है. महेंद्र सिंह धौनी इस समय अपने गृह नगर रांची में बेटी जिवा और अपने परिवार वालों के साथ समय गुजार रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola