लारा से आगे निकले कोहली, गावस्कर के करीब पहुंचे

दुबई : भारतीय कप्तान और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी क्रिकेटर विराट कोहली जोहानिसबर्ग टेस्ट से 12 अंक जुटाकर टेस्ट बल्लेबाजों की सर्वकालिक खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा को पछाड़ने में सफल रहे. कोहली ने तीसरे और अंतिम टेस्ट की शुरुआत 900 अंक से की थी और इस मुकाबले से उन्होंने 54 […]
दुबई : भारतीय कप्तान और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी क्रिकेटर विराट कोहली जोहानिसबर्ग टेस्ट से 12 अंक जुटाकर टेस्ट बल्लेबाजों की सर्वकालिक खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा को पछाड़ने में सफल रहे.
कोहली ने तीसरे और अंतिम टेस्ट की शुरुआत 900 अंक से की थी और इस मुकाबले से उन्होंने 54 रन और 41 रन की बदौलत 12 अंक जुटाये. इसका मतलब है कि उनके अब 912 अंक हैं और वह सर्वकालिक सूची में 26वें स्थान पर काबिज हैं जिसमें डान ब्रैडमैन 961 अंक लेकर शीर्ष पर हैं. मौजूदा नंबर एक रैंकिंग के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 947 अंक से सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




