आरसीबी के कोच बने गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा

बेंगलुरु : पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन और हाल में संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें टूर्नामेंट के लिए रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया गया है. लीग के दौरान कर्स्टन और नेहरा टीम के मेंटर की भूमिका भी निभाएंगे. कर्स्टन ने पिछले हफ्ते […]
बेंगलुरु : पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन और हाल में संन्यास लेने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें टूर्नामेंट के लिए रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया गया है.
लीग के दौरान कर्स्टन और नेहरा टीम के मेंटर की भूमिका भी निभाएंगे. कर्स्टन ने पिछले हफ्ते अनुबंध पर हस्ताक्षर किये. आईपीएल टीम के साथ यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले 2015 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स को कोचिंग दे चुके हैं.
आरसीबी ने न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को मुख्य कोच के रुप में बरकरार रखा है जो 2014 से टीम के साथ हैं.
आईपीएल नीलामी 27 और 28 जनवरी को होनी है और ऐसे में ट्रेंट वुडहिल और एंड्रयू मैकडोनाल्ड की भूमिकाओं में बदलाव किया गया है.
वुडहिल को बल्लेबाजी प्रतिभा विकास, विश्लेषण और क्षेत्ररक्षण कोच बनाया गया है. इसके अलावा वह आफ सत्र के दौरान फ्रेंचाइजी के लिए प्रतिभा तलाशने वाली टीम के प्रमुख होंगे. पहले गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके मैकडोनाल्ड अब गेंदबाजी प्रतिभा विकास और विश्लेषण प्रमुख होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




