ePaper

दुबई एयरपोर्ट पर शिखर धवन के साथ दुर्व्यवहार, बीवी-बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका

Updated at : 29 Dec 2017 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
दुबई एयरपोर्ट पर शिखर धवन के साथ दुर्व्यवहार, बीवी-बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका

नयी दिल्ली : शिखर धवन की पत्नी और बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर केप टाउन के लिये कनेक्टिंग फ्लाइट लेने से रोक दिया गया जहां भारत पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट खेलेगा. धवन के परिवार को पहचान के लिये जन्म प्रमाणपत्र और कुछ अन्य दस्तावेज दिखाने के लिये कहा गया जो […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : शिखर धवन की पत्नी और बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर केप टाउन के लिये कनेक्टिंग फ्लाइट लेने से रोक दिया गया जहां भारत पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट खेलेगा.
धवन के परिवार को पहचान के लिये जन्म प्रमाणपत्र और कुछ अन्य दस्तावेज दिखाने के लिये कहा गया जो उनके पास उस समय मौजूद नहीं थे. धवन ने अपने परिवार के बिना दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला.

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, एमिरेट्स की ओर से यह बहुत ही गैर पेशेवर रवैया है. मैं अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने के रास्ते में थे और मुझे कहा गया कि मेरी पत्नी और बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइट नहीं ले सकते. मुझे हवाईअड्डे पर बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज दिखाने के लिये कहा गया जो निश्चित रुप से उस समय मेरे पास नहीं थे.
भारतीय सलामी बल्लेबाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, वे अभी दुबई हवाईअड्डे पर हैं और दस्तावेज आने का इंतजार कर रहे हैं. एमिरेट्स ने इस तरह की चीज के बारे में तब क्यों नहीं बताया, जब हम मुंबई से फ्लाइट ले रहे थे. एमिरेट्स के एक कर्मचारी काफी असभ्य था.
गौरतलब हो कि धवन को टखने में चोट लगी है. जिस कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बायें टखने में पट्टियां बंधी थी. उनके साथ फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी थे और उनका एमआरआई स्कैन कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola