ePaper

दौरा शुरू होने से पहले ही ''गब्बर'' चोटिल, पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Updated at : 28 Dec 2017 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
दौरा शुरू होने से पहले ही ''गब्बर'' चोटिल, पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

मुंबई : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बायें टखने में पट्टियां बंधी थी. उनके […]

विज्ञापन

मुंबई : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बायें टखने में पट्टियां बंधी थी. उनके साथ फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी थे और उनका एमआरआई स्कैन कराया गया.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, शिखर धवन के टखने की चोट की जांच की गयी. फिजियो ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है. अभी के हिसाब से वह टीम के साथ दौरे पर जा रहा है.

हालांकि यह तय नहीं है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध रहेगा या नहीं. अगर धवन पहले टेस्ट मैच के लिये अनफिट करार दे दिये जाते हैं तो फिर अच्छी फार्म में चल रहे केएल राहुल को मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola