''बल्लेबाजी के सारे रिकार्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली''

Updated at : 24 Dec 2017 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
''बल्लेबाजी के सारे रिकार्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली''

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आने वाले वर्षों में बल्लेबाजी के सभी रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं. वकार ने कहा, कोहली जिस तरह अपनी फिटनेस को को बनाए रखते हैं और जिस एकाग्रता तथा कौशल के साथ खेल का लुत्फ उठाते हैं उससे मुझे […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आने वाले वर्षों में बल्लेबाजी के सभी रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं.

वकार ने कहा, कोहली जिस तरह अपनी फिटनेस को को बनाए रखते हैं और जिस एकाग्रता तथा कौशल के साथ खेल का लुत्फ उठाते हैं उससे मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में वह बल्लेबाजी के सभी रिकार्ड तोड़ देंगे. पिछले साल पाकिस्तान का मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि कोहली समकालीन क्रिकेट के सर्वोच्च प्रतिभावान खिलाड़ी है.

अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बारे में बात करते हुये वकार ने कहा कि पिछले एक दशक में क्रिकेट में काफी बदलाव आया है लेकिन कोहली की फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता और बल्लेबाजी कौशल में सुधार को देखते हुए उन्होंने शीर्ष पर रखा है.
वकार ने कहा, जिस तरह मैं उन्हें देख रहा हूं, वह बल्लेबाजी के बहुत सारे रिकार्ड अपने नाम करेंगे. क्रिकेट के दो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की तुलना पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को बेहतर बताया. उन्होंने कहा, मैंने तेंदुलकर के खिलाफ काफी खेला है. उन्होंने हमारे खिलाफ पदार्पण किया था.
एक पेशेवर के तौर पर मैंने उन्हें कई वर्षों तक देखा है और मैंने वैसा प्रतिबद्ध खिलाडी नहीं देखा है. जिन बल्लेबाजों को मैंने गेंदबाजी की है उनमें वह सर्वश्रेष्ठ थे और उनके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि लारा नैसर्गिक प्रतिभावान खिलाडी थे और जब उनका दिन होता था तो वह काफी खतरनाक होते थे.
वकार ने कहा कि कप्तान और कोच के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी अनुशासन पर समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा, मैं हमेशा मानता हूं कि क्रिकेट में जब तब आप अनुशासित नहीं होंगे आपकी प्रतिभा टीम के लिये किसी काम की नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola