रोहित शर्मा की बड़ी पारियों का क्या है राज ?

इंदौर : रोहित शर्मा की बड़ी पारियों का राज सिर्फ ताकत ही नहीं बल्कि सटीक टाइमिंग भी है और भारत के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का कहना है कि इसका राज मैदान को देखकर उसके अनुकूल खेलने की क्षमता है. रोहित ने संयुक्त सबसे तेज टी20 शतक लगाने के बाद कहा , मेरे पास इतनी […]
इंदौर : रोहित शर्मा की बड़ी पारियों का राज सिर्फ ताकत ही नहीं बल्कि सटीक टाइमिंग भी है और भारत के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का कहना है कि इसका राज मैदान को देखकर उसके अनुकूल खेलने की क्षमता है.
रोहित ने संयुक्त सबसे तेज टी20 शतक लगाने के बाद कहा , मेरे पास इतनी ताकत नहीं है. मैं टाइमिंग पर भरोसा करता हूं. मेरा मानना है कि यह मेरी ताकत भी है और कमजोरी भी. मैं मैदान को देखकर उसके अनुरुप खेलता हूं. वह काफी सहजता से चौके छक्के लगाते हैं और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों की तरह पावर हिटर नहीं हैं. लेकिन वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और टी20 में दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




