चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय तक खेलते देखकर महारत हासिल हुई : कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2017 1:09 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने काम की सबसे अधिक संतुष्टि मिलती है जिसमें उन्हें टीम के साथी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए देखकर महारत हासिल हुई. कोहली केवल 29 वर्ष के हैं, वह खुद को […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने काम की सबसे अधिक संतुष्टि मिलती है जिसमें उन्हें टीम के साथी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए देखकर महारत हासिल हुई.

कोहली केवल 29 वर्ष के हैं, वह खुद को खेल के महान खिलाड़ियों में से एक में शामिल कर चुके हैं. कल उन्होंने कप्तान के रुप में छह दोहरे शतक जड़कर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया.

कोहली ने बीसीसीआई डाट टीवी पर पुजारा से बात करते हुए कहा, मेरा पसंदीदा प्रारुप निश्चित रुप से टेस्ट क्रिकेट है, हम प्रत्येक कोण से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसे सबसे अहम प्रारुप होना चाहिए क्योंकि बतौर बल्लेबाज या बतौर गेंदबाज भी, हम जानते हैं कि टेस्ट मैचों में रन जुटाना कितना संतोषजनक होता है, विशेषकर जब हालात मुश्किल हों. उन्होंने साथ ही कहा, आपको दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया में परिस्थितियों से जूझना होता है.

इस प्रारुप में वनडे और टी20 प्रारुप की तुलना में संतुष्टि सबसे ज्यादा होती है, साथ ही भावनात्मक रूप से भी. जब पूरा स्टेडियम भरा होता है और आप एक करीबी मैच जीतते हो तो आपका मनोबल काफी ऊंचा हो जाता है. कोहली ने यह भी कहा कि उनके साथी पुजारा ने उन्हें बडे शतक जड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने उन्हें देखकर ही लंबे समय तक बल्लेबाजी करना सीखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola