ePaper

कोहली ने नागपुर में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, अश्विन ने भी 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Updated at : 27 Nov 2017 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने नागपुर में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, अश्विन ने भी 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

नागपुर : भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को श्रीलंका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पारी और 239 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड की बराबरी कर ली. इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त भी बना ली. भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत में कप्तान […]

विज्ञापन

नागपुर : भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को श्रीलंका को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पारी और 239 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड की बराबरी कर ली. इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त भी बना ली.

भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत में कप्तान विराट कोहली (213), मुरली विजय (128), पुजारा (143), रोहित शर्मा (102) और स्पिनर आर अश्विन की घातक गेंदबाजी बड़ी भूमिका रही.

* अश्विन ने 36 साल पूराना लिली का रिकॉर्ड तोड़ा
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 63 रन देकर चार विकेट लिये. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का डेनिस लिली का 36 साल पूराना रिकार्ड तोडा. लिली ने 56 मैचों में यह कमाल किया था जबकि अश्विन का यह 54वां टेस्ट है. दिलरुवान परेरा और रंगाना हेराथ को आउट करके अश्विन ने 299 टेस्ट विकेट पूरे कर लिये और इसके बाद गामेगे को आउट करके विश्व रिकार्ड बनाया और भारत की जीत के भी सूत्रधार बने.
* भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 239 रन से हरा कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हालांकि 10 साल पहले बनी अपने ही रिकॉर्ड को भारतीय टीम ने नहीं तोड़ पाया. भारत ने इससे पहले 2007 में मीरपुर में बांग्लादेश को एक पारी और 239 रन से हराया था जब राहुल द्रविड टीम के कप्तान थे.
* कोहली ने गावस्‍कर का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में अपना 19वां टेस्ट शतक पूरा किया और कप्तान के रूप में 12वां शतक जड़ते हुए सुनील गावस्कर के 11 शतक को पीछे छोड़कर भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़नेवाले कप्तान बने.
* कोहली ने सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया
कोहली ने 213 रनों की पारी खेली और कप्तान के तौर पर पांचवां दोहरा शतक लगानेवाले क्रिकेटर के तौर पर लारा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गये हैं. उन्होंने महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने चार दोहरा शतक लगाये थे.
* कोहली ने इस साल जमाया 10 शतक
विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड बनाया है़ एक कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर 10वीं शतकीय या उससे अधिक रनों की पारी खेलनेवाले दुनिया के पहले कप्तान बन गये हैं. 200 प्लस रनों की पांच पारी खेलनेवाले भारतीय क्रिकेटरों की सूची में अब विराट द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.
* पहली बार एक दोहरा शतक सहित 3 शतक : पहली पारी में भारत की ओर से एक दोहरा शतक सहित चार शतक लगे. ऐसा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ. हालांकि एक पारी में चार शतक तीसरी बार लगा.
* चार वर्ष बाद रोहित के बल्ले से निकला शतक : 102 रनों की नाबाद पारी खेली रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को, जो उनका टेस्ट क्रिकेट में चार वर्ष बाद पहला शतक है.
* दिलरुवान परेरा ने लुटाये रिकॉर्ड 202 रन
श्रीलंकाई गेंदबाज दिलरुवान परेरा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में रिकॉर्ड 202 रन लुटाये. भारत ने अपनी पहली पारी 610 रन पर घोषित की थी, जिसमें परेरा ने अकेले 202 रन लुटाये. उन्होंने 45 ओवर में तीन विकेट लेकर ‘दोहरा शतक’ यानी 200 से अधिक रन दिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola