कोहली ने युवाओं से कहा- आउटडोर खेल खेलो, सोशल मीडिया से रहो दूर

नयी दिल्ली : क्रिकेट कौशल के अलावा अपने बेहतरीन फिटनेस के लिए पहचान बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देश के युवाओं को सलाह दी कि वे आउटडोर स्पोर्ट्स खेलें और सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद नहीं करें. यहां अपने लाइफस्टाइल ब्रांड वन8 के लांच के दौरान कोहली ने कहा, आजकल आपने देखा […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट कौशल के अलावा अपने बेहतरीन फिटनेस के लिए पहचान बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देश के युवाओं को सलाह दी कि वे आउटडोर स्पोर्ट्स खेलें और सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद नहीं करें.
यहां अपने लाइफस्टाइल ब्रांड वन8 के लांच के दौरान कोहली ने कहा, आजकल आपने देखा होगा कि बच्चे बाहर खेलने की जगह वीडियो गेम अधिक खेलते हैं. शारीरिक गतिविधि काफी महत्वपूर्ण है और मेरा संदेश सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए है. कोहली ने युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




