ICC T-20 रैंकिंग : कोहली टॉप पर, रोहित-धवन और चहल ने भी लगायी लंबी छलांग
Updated at : 08 Nov 2017 3:18 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. कोहली ने टी20 श्रृंखला में 104 रन बनाये. उन्हें इस प्रदर्शन से 13 अंक मिले और अब दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच […]
विज्ञापन
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.
कोहली ने टी20 श्रृंखला में 104 रन बनाये. उन्हें इस प्रदर्शन से 13 अंक मिले और अब दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच से वह 40 अंक आगे है. रोहित ने तीन मैचों में 93 और धवन ने 87 रन बनाये. रोहित तीन पायदान चढ़कर 21वें और धवन 20 पायदान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर हैं.
भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो पायदान चढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गए जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल 22 पायदान चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए. बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 17 पायदान चढकर 62वें स्थान पर है.
टीम रैंकिंग में भारत को तीन अंक का फायदा हुआ है लेकिन दशमलव के बाद की गणना के आधार पर वह इंग्लैंड के बाद पांचवें स्थान पर ही है. न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान पाकिस्तान को गंवा दिया है. न्यूजीलैंड के अब 125 से 120 अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के 124 अंक हैं.
न्यूजीलैंड के गेंदबाज ईश सोढ़ी पांच पायदान चढ़कर कैरियर में पहली बार शीर्ष दस में आ गए. वहीं ट्रेंट बोल्ट कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग पर पहुंच गए. टिम साउदी पांच पायदान चढ़कर 81वें स्थान पर है जबकि बल्लेबाज कोलिन मुनरो चार पायदान चढ़कर 12वें स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




