शानदार विदाई के बाद भी इस बात को लेकर निराश हैं आशीष नेहरा

नयी दिल्ली : आशीष नेहरा ने भले ही 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों लेकिन क्रिकेट से उनकी विदाई किसी स्टार की तरह हुई, फिर भी वह भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के रवैये में बदलाव चाहते हैं कि वे केवल स्टार खिलाडियों को नहीं बल्कि खेल को तवज्जो दें. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]
नयी दिल्ली : आशीष नेहरा ने भले ही 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों लेकिन क्रिकेट से उनकी विदाई किसी स्टार की तरह हुई, फिर भी वह भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के रवैये में बदलाव चाहते हैं कि वे केवल स्टार खिलाडियों को नहीं बल्कि खेल को तवज्जो दें.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नेहरा ने कहा, मेरी निजी राय है कि हमारे देश में केवल स्टार खिलाडियों को पूछा जाता है. हम ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका जैसे नहीं है. हमारे देश में खेल से अधिक स्टार को प्यार किया जाता है. मैं चाहता हूं कि रणजी ट्राफी में भी दर्शक पहुंचे. नेहरा को चोटों के कारण कई बार अंदर बाहर होना पड़ा जबकि कुछ अवसरों पर उन्हें टीम में नहीं चुना गया जैसे कि विश्व कप 2011 के बाद उंगली की चोट के कारण वह बाहर हुए तो इस प्रारुप में फिर कभी वापसी नहीं कर पाये. यह वह दौर था जबकि नेहरा को लगभग भुला दिया गया था. भले ही इस दौरान वह आईपीएल में खेल रहे थे और इसके बाद उन्होंने सबसे छोटे प्रारुप में वापसी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




