ePaper

किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार : श्रेयस अय्यर

Updated at : 31 Oct 2017 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार : श्रेयस अय्यर

नयी दिल्ली : पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गये श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाएगा और साफ किया कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने के लिये तैयार हैं. अय्यर ने फिरोजशाह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गये श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाएगा और साफ किया कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने के लिये तैयार हैं.

अय्यर ने फिरोजशाह कोटला में बुधवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, अभी मेरा टीम में चयन हो गया है तो उम्मीद रखता हूं कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा. अगर मुझे तीन में से एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है तो यह अच्छा अहसास होगा. ऐसा नहीं है कि खेलना जरुरी है. मैं अंतिम एकादश में रहूं या मुझे बाहर बैठना पड़े, मेरा लिये यह अच्छा अनुभव होगा.

घरेलू क्रिकेट और भारत ए की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण चयनकर्ताओं ने इस 22 वर्षीय बल्लेबाज को मौका दिया है. वह अमूमन तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरते हैं लेकिन कई अवसरों पर उन्होंने पारी का आगाज भी किया है. अय्यर ने कहा, मुझे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं है. यहां तक इस साल आईपीएल में मुझे नंबर चार से नंबर तीन पर उतारा गया इसलिए यह मेरे लिये खास मायने नहीं रखता.
अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं किसी भी नंबर पर सहज महसूस करुंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करुंगा. मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ प्रिटोरिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में नाबाद 140 रन बनाने से उनका काफी मनोबल बढ़ा और इससे उन्हें आगे अपनी फार्म बरकरार रखने में मदद मिली.
अय्यर ने कहा, इससे वास्तव में मुझे मदद मिली. यह फाइनल मैच था और दक्षिण अफ्रीका ए की टीम काफी मजबूत थी. हम उनसे पहला मैच हार गये थे और मैं उस समय मैं बहुत अच्छी फार्म में चल रहा था. मैं अच्छी शुरुआत कर रहा था लेकिन उन्हें बडे स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहा था. फाइनल में मैंने अच्छी पारी खेली. यह काफी संतोषजनक था कि मैंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि कीवी टीम कड़ी चुनौती पेश करने वाली टीमों में है और टीम को जीत के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा, मैंने अभी तक टीम बैठक में हिस्सा नहीं लिया और मैं वहां की बातों का यहां खुलासा भी नहीं कर सकता लेकिन निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी है. उन्होंने वनडे मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अन्य टीमों की तुलना में उसके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola