ePaper

परिवार की मौजूदगी में अपना आखिरी मैच खेलेंगे आशीष नेहरा, HC ने कॉरपोरेट बॉक्स की मांग को स्वीकृति दी

Updated at : 24 Oct 2017 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार की मौजूदगी में अपना आखिरी मैच खेलेंगे आशीष नेहरा, HC ने कॉरपोरेट बॉक्स की मांग को स्वीकृति दी

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा के उस आग्रह को स्वीकृति दे दी जिसमें उन्होंने यहां एक नवंबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान अपने परिवार और मित्रों के लिए कॉरपोरेट बाक्स की मांग की थी. न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट और न्यायमूर्ती संजीव सचदेवा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा के उस आग्रह को स्वीकृति दे दी जिसमें उन्होंने यहां एक नवंबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच के दौरान अपने परिवार और मित्रों के लिए कॉरपोरेट बाक्स की मांग की थी.

न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट और न्यायमूर्ती संजीव सचदेवा की पीठ ने हालांकि इस आग्रह को लेकर आशंका जताई लेकिन बाद में क्रिकेटर को राहत दे दी. इस क्रिकेटर की ओर से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विक्रमजीत सेन ने यह आग्रह किया था.

गेंदबाजों की भीड़ में क्यों खास रहे नेहरा?

अदालत ने कहा कि एक बार उठाए जाने वाले कदम के तौर पर वे इस आग्रह को स्वीकार कर रहे हैं क्योंकि नेहरा एक नवंबर को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर रहे हैं जब भारत और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में आमने सामने होंगे.

38 की उम्र में नेहरा की टी-20 में वापसी, फैन्स बोले, श्रीनाथ-प्रसाद भी आयेंगे

अदालत ने साथ ही प्रशासक सेन के इस आवेदन को भी स्वीकृति दे दी जिसमें उन्होंने क्रिकेट संस्थान के कर्मचारियों, स्टाफ, चयनकर्ताओं, कोचों, मैच में कमेंटरी करने वालों और साथ ही इससे जुड़े खिलाडियों में से प्रत्येक को दो-दो मुफ्त पास जारी करने की मांग की थी जो कुल 308 होते हैं.

अदालत ने मुफ्त पास जारी करने की स्वीकृति दी क्योंकि डीडीसीए में कोई चुनी हुई इकाई नहीं है और प्रशासक का आग्रह तर्कसंगत था. ये पास एक नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच के अलावा दो से छह दिसंबर तक भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के लिए जारी करने की मांग की गई थी.

आलोचकों की परवाह कभी नहीं करता : नेहरा

फिरोजशाह कोटला पर मैचों के आयोजन के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम को कब्जा प्रमाण पत्र जारी कराने का निर्देश देने की मांग को लेकर डीडीसीए की याचिका की सुनवाई के दौरान यह याचिक दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola