विराट कोहली के रिकॉर्ड के पीछे भाग रहा है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, बनाया खास रिकॉर्ड

अबु धाबी : पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जमाया. बाबर का यह 6ठा शतक है. अपनी शतकीय पारी के दौरान बाबर ने वनडे में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर लिया है. बाबर ने अपना छठा वनडे शतक सिर्फ 32 पारियों में लगाया और […]
अबु धाबी : पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जमाया. बाबर का यह 6ठा शतक है. अपनी शतकीय पारी के दौरान बाबर ने वनडे में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर लिया है. बाबर ने अपना छठा वनडे शतक सिर्फ 32 पारियों में लगाया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हासिम आमला के 34 पारियों में 6 वनडे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
हालांकि अपनी पारी के दौरान बाबर श्रीलंका के बल्लेबाज उपुल थरंगा के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाये. थरंगा ने 29 पारियों में 6 वनडे शतक जमाया था. वहीं आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन विराट कोहली ने 61 पारियों में 6 वनडे शतक जमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




