ePaper

INDvsAUS T-20 : फैन्स के लिए बुरी खबर, बारिश में धूल सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच

Updated at : 06 Oct 2017 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
INDvsAUS T-20 : फैन्स के लिए बुरी खबर, बारिश में धूल सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच

रांची : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यहां होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है क्योंकि आज जहां रांची में दोपहर बाद जोरदार वर्षा हुई वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना व्यक्त की है. रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के […]

विज्ञापन

रांची : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यहां होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का मजा बारिश किरकिरा कर सकती है क्योंकि आज जहां रांची में दोपहर बाद जोरदार वर्षा हुई वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की संभावना व्यक्त की है.

रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रांची समेत समस्त राज्य में सात अक्तूबर से दस अक्तूबर तक व्यापक सामान्य वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के दक्षिण एवं मध्य हिस्सों में विशेष तौर पर तेज वर्षा होने की संभावना है. राजधानी रांची राज्य के वर्षा से प्रभावित होने वाले हिस्से में ही आती है.

इससे पूर्व आज दोपहर एक बजे से दो बजे तक रांची में जमकर वर्षा हुई जिसके चलते जेएससीए का क्रिकेट मैदान कवर करना पड़ा. पूरी तरह कवर करने के बावजूद मैदान का बड़ा हिस्सा पूरी तरह गीला हो गया.
जेएससीए के मीडिया प्रभारी अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि आज दोपहर डेढ़ बजे से भारतीय टीम को मैदान पर अभ्यास करना था लेकिन वह वर्षा के कारण विराट कोहली और उनके साथी अभ्यास नहीं कर पाये. उन्होंने इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया.
शाम को मैदान में पांच बजे से ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अभ्यास करना है जिसकी संभावना कम है. वर्षा के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इंडोर स्टेडियम में ही अभ्यास करना पड़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola