सोशल : इंदौर में कोहली बने ''चीकू भाई'', धौनी ''दादा दयालु''

इंदौर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यहां होलकर स्टेडियम में खेले गये तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान सोशल मीडिया पर मसखरी के खूब चौके-छक्के जड़े गए. इंटरनेट की दुनिया के निवासियों ने मैच को लेकर अपनी मजेदार टिप्पणियों में बोलचाल की खालिस इंदौरी शैली का भी जमकर इस्तेमाल किया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों […]
इंदौर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यहां होलकर स्टेडियम में खेले गये तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान सोशल मीडिया पर मसखरी के खूब चौके-छक्के जड़े गए. इंटरनेट की दुनिया के निवासियों ने मैच को लेकर अपनी मजेदार टिप्पणियों में बोलचाल की खालिस इंदौरी शैली का भी जमकर इस्तेमाल किया.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों द्वारा भारतीय गेंदबाजों की धुनाई के वक्त चुटकी लेते हुए मेजबान टीम के एक प्रशंसक ने फेसबुक पर लिखा, इंदौर में बारिश की भोत जरुरत है भिया. ये ऑस्ट्रेलिया वाले तो मान ही नी रिए हैं. मैच के दौरान बारिश के खतरे को लेकर वॉट्स ऐप पर यह लतीफा खूब चला, इंदौर में बारिश की आवक-जावक को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को खासतौर पर डांडिया की प्रैक्टिस भी करायी गई है.
कुलदीप-चहल की वजह से अश्विन-जडेजा को भूल रहे हैं लोग : सहवाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




