ePaper

अंबाती रायडू ने बुजुर्ग को कार से मारी टक्कर, विरोध करने पर की हाथापाई, VIDEO वायरल

Updated at : 31 Aug 2017 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
अंबाती रायडू ने बुजुर्ग को कार से मारी टक्कर, विरोध करने पर की हाथापाई, VIDEO वायरल

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के क्रिकेटर अंबाती रायडू पर एक गंभीर आरोप लगा रहा है. रायडू पर एक बुजुर्ग को कार से धक्का मारने और विरोध करने पर हाथापाई करने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक वीडियो भी वायरल हो रही है. वीडियो में रायडू लग्जरी कार के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के क्रिकेटर अंबाती रायडू पर एक गंभीर आरोप लगा रहा है. रायडू पर एक बुजुर्ग को कार से धक्का मारने और विरोध करने पर हाथापाई करने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक वीडियो भी वायरल हो रही है. वीडियो में रायडू लग्जरी कार के साथ नजर आ रहे हैं और एक बुजुर्ग के साथ हाथापाई भी करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को एक शख्‍स ने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर‍ दिया. वीडियो वायरल होने के बाद रायडू ट्रोल होना शुरू हो गये. एक क्रिकेटर के इस प्रकार के व्यवहार से क्रिकेट समर्थक नाराज लग रहे हैं.

धौनी की बात करते हुए रो पड़े अंबाती रायडू, बोले….

* क्या है मामला

बताया जा रहा है कि रायडू जब अपनी लग्‍जरी कार से सैर पर निकले थे, उसी समय सुबह की सैर पर निकले कुछ बुजुर्गों को उनकी गाड़ी से धक्‍का लग गया. लोगों ने इसका विरोध किया. लेकिन बुजुर्ग ने माफी मांगना छोड़ क्रिकेटर उनके भीड़ गये. विरोध जताने पर रायुडू कार से बाहर निकले और बुजुर्ग से हाथापाई पर उतर आए. वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया. इधर इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola