जिंबाब्वे से मिली हार के बाद मैथ्यूज ने छोड़ी श्रीलंका की कप्तानी

हंबनटोटा : जिंबाब्वे से मिली करारी हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने हार की जिम्मेवारी लेते हुए ऐसा करने का निर्णय लिया. हार के बाद से ही उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे. उन्होंने जिंबाब्वे दौरा को अपने कैरियर का सबसे खराब समय बताया. गौरतलब हो कि […]
हंबनटोटा : जिंबाब्वे से मिली करारी हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने हार की जिम्मेवारी लेते हुए ऐसा करने का निर्णय लिया. हार के बाद से ही उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे.
उन्होंने जिंबाब्वे दौरा को अपने कैरियर का सबसे खराब समय बताया. गौरतलब हो कि आफ स्पिनर सिकंदर रजा की उम्दा गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज हैमिल्टन मसाकद्जा के अर्धशतक की बदौलत जिंबाब्वे ने पांचवें और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर 3-2 से श्रृंखला अपने नाम करके पिछले आठ साल में विदेशी सरजमीं पर पहली श्रृंखला जीती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




