''लिटिल मास्टर'' के मुताबिक रवि शास्त्री हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2017 7:59 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के उनके पूर्व साथी रवि शास्त्री भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं. शास्त्री ने बीसीसीआई को औपचारिक तौर पर अपना आवेदन सौंप दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि इस दौड़ में वह सबसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के उनके पूर्व साथी रवि शास्त्री भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं. शास्त्री ने बीसीसीआई को औपचारिक तौर पर अपना आवेदन सौंप दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि इस दौड़ में वह सबसे आगे निकल गए हैं.

गावस्कर ने कहा, ‘ ‘रवि असल में वह व्यक्ति थे जिन्होंने 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम के कायापलट की शुरुआत की (टीम निदेशक के कार्यकाल के दौरान). ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘इंग्लैंड में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम निदेशक के रुप में आने को कहा. इसके बाद अचानक ही टीम का भाग्य बदल गया. अब उन्होंने आवेदन किया है इसलिए वह वो व्यक्ति हैं जिन्हें यह पद मिलेगा. ‘ ‘

रवि शास्‍त्री टीम इंडिया के मनमोहन सिंह ?, क्रिकेट प्रेमियों ने उड़ाया मजाक

अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे शास्त्री के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाडियों से अच्छे संबंध हैं. शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद 2015 विश्व कप और 2016 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा टीम ने श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला जीतने के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला जीती. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, टाम मूडी, वेंकटेश प्रसाद, रिचर्ड पाइबस, डोडा गणेश, फिल सिमंस और लालचंद राजपूत इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं.

टीम इंडिया के मुख्‍य कोच के लिए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया आवेदन

जब सामने धौनी हों, तो सब बातें बेमानी : शास्त्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola