बांगड ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, धौनी की धीमी बल्लेबाजी कर किया बचाव

नार्थ साउंड (एंटीगा) : पिच बेहद धीमी थी और शाट लगाना आसान नहीं था लेकिन भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड ने कहा कि इससे इस तथ्य से नहीं बचा जा सकता है कि बल्लेबाजों की वजह से टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाना पड़ा. भारत के सामने 190 रन का लक्ष्य […]
नार्थ साउंड (एंटीगा) : पिच बेहद धीमी थी और शाट लगाना आसान नहीं था लेकिन भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड ने कहा कि इससे इस तथ्य से नहीं बचा जा सकता है कि बल्लेबाजों की वजह से टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाना पड़ा. भारत के सामने 190 रन का लक्ष्य था लेकिन एंटीगा की मुश्किल पिच पर पूरी टीम 178 रन पर आउट हो गयी और इस तरह से उसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत हालांकि पांच मैचों की श्रृंखला में अब भी 2-1 से आगे है.
बांगड ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ ‘यह (पिच) लगातार धीमी होती गयी और शाट लगाना वास्तव में आसान नहीं था. हमने अब तक यहां जो विकेट देखे हैं उनकी प्रकृति ऐसी रही है. लेकिन हम वास्तव में अपनी क्षमता के अनुरुप बल्लेबाजी नहीं कर पाये. यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. मेरा मानना है कि बल्लेबाजों की वजह से हम यह मैच हारे.’ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘पिछले मैच में भी हमारा इस तरह की परिस्थितियों से पाला पड़ा था जब हमने पहले दस ओवरों में दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन तब भी हम इस तरह के विकेट पर 260 रन बनाने में सफल रहे थे. हम ऐसे विकेटों पर खेल रहे हैं जिन पर खेलना आसान नहीं है. ‘ ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




