ePaper

बीसीसीआइ ने माना, कोहली-कुंबले के बीच सुलह कराने में असफल रहा, श्रीलंका दौरे से पहले मिल जायेगा नया कोच

Updated at : 21 Jun 2017 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआइ ने माना, कोहली-कुंबले के बीच सुलह कराने में असफल रहा, श्रीलंका दौरे से पहले मिल जायेगा नया कोच

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नेबुधवार को स्वीकार किया कि वह अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मतभेदों को सुलझाने में नाकाम रहा और साथ ही जोड़ा कि अगले महीने के श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच नियुक्त कर लिया जायेगा. बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘भारतीय टीम को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नेबुधवार को स्वीकार किया कि वह अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मतभेदों को सुलझाने में नाकाम रहा और साथ ही जोड़ा कि अगले महीने के श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच नियुक्त कर लिया जायेगा. बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच मिल जायेगा. नये मुख्य कोच का कार्यकाल इंग्लैंड में जून 2019 में होनेवाले अगले विश्व कप तक होगा.’

बीसीसीआइ के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद कुंबले और कोहली के बीच मतभेदों को सुलझाने में नाकाम रहा. शुक्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, कार्यवाहक सचिव और सीइओ ने कुंबले और कोहली के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा की. बोर्ड ने सीओए के चेयरमैन (विनोद राय) से भी मशविरा किया. उन्होंने कहा, ‘मसला सुलझाने के लिए प्रयास किये गये, लेकिन आखिर में कोई परिणाम नहीं निकला और कुंबले ने हटने का फैसला किया.’

कुंबले ने अपने बयान में कहा कि कोहली को उनकी कोचिंग शैली पर कुछ आपत्तियां थी और उनकी भागीदारी अस्थिर हो गयी थी. शुक्ला ने कहा, ‘बीसीसीआई कुंबले को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है. इस बीच बीसीसीआइ ने टीम के लिए नया कोच रखने का फैसला किया है. श्रीलंका दौरे से पहले कोच नियुक्त कर लिया जायेगा और यह भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ कोच होगा. ‘शुक्ला से जब पूछा गया कि क्या केवल विराट कोहली ने ही कुंबले का कोच के रूप में विरोध किया, उन्होंने कहा, ‘ये सब अटकलबाजियां हैं. मैंने पहले ही कहा कि कभी कभार कुछ मतभेद हो जाते हैं और बीसीसीआइ ने उन्हें सुलझाने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये, लेकिन कई बार चीजें काम नहीं करती. कई बार ऐसा होता है कि आप किसी के साथ अच्छी तरह से नहीं घुलमिल पाते.’ उन्होंने कहा, ‘केवल कप्तान को ही महत्व नहीं दिया गया. हमने हर किसी को महत्व दिया. कई बार मतभेद पैदा हो जाते हैं. वे भी इंसान हैं.

इससे पहले अनिल कुंबले ने बुधवार को स्वीकार किया कि भारत के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने का कारण कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद थे और उन्होंने दावा किया कि गलतफहमी सुलझाने के प्रयास के बावजूद उनकी साझेदारी अस्थिर हो गयी थी. बीसीसीआइ को भेजे इस्तीफा पत्र में 46 साल के पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले ने कहा है कि वह उस समय स्तब्ध रह गये थे जब उन्हें उनकी कोचिंग शैली को लेकर कोहली की आपत्ति के बारे में बताया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola