बड़ा सवाल : कौन बनेगा कोच, सहवाग को मिलेगा मौका या फिर...

नयी दिल्ली : अनिल कुंबल के अचानक कोच पद से इस्तीफा देने के बाद अब फिर से मुख्य कोच की तलाश शुरू हो गयी है. हालांकि बीसीसीआइ ने चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से एक दिन पहले ही मुख्य कोच पद के लिए नये आवेदन मंगवाये थे. इस पद के लिए वीरेंद्र सेहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड […]
नयी दिल्ली : अनिल कुंबल के अचानक कोच पद से इस्तीफा देने के बाद अब फिर से मुख्य कोच की तलाश शुरू हो गयी है. हालांकि बीसीसीआइ ने चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से एक दिन पहले ही मुख्य कोच पद के लिए नये आवेदन मंगवाये थे. इस पद के लिए वीरेंद्र सेहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत ने आवेदन किया है.
अब इस सूची में एक और नाम की चर्चा हो रही है. जी हां, वो नाम अंडर-19 टीम के कोच और टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड हैं. हालांकि टीम इंडिया के कोच पद के लिए वीरेंद्र सहवाग का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. सहवाग की दावेदारी तब और मजबूत हो गयी, जब कल रात मुख्य कोच कुंबले ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया.
तो क्या 2019 विश्वकप से पहले क्रिकेट को अलविदा कह देंगे धौनी ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




