कुंबले बने रह सकते हैं हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के नये हेड कोच के चयन को लेकर आज क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अनिल कुंबले टीम के हेड कोच बने रहेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम को नया कोच मिल जायेगा क्योंकि अनिल कुंबले के साथ अनुबंध समाप्त हो रहा है. पिछले कुछ […]
भारतीय क्रिकेट टीम के नये हेड कोच के चयन को लेकर आज क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अनिल कुंबले टीम के हेड कोच बने रहेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम को नया कोच मिल जायेगा क्योंकि अनिल कुंबले के साथ अनुबंध समाप्त हो रहा है.
BCCI's CAC meets over selection of new head coach, likely to retain Anil Kumble.
Read @ANI_news story: https://t.co/5vWPSTEKVq pic.twitter.com/YMcCIL4H5d
— ANI Digital (@ani_digital) June 9, 2017
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि अनिल कुंबले और बीबीसीआई के बीच सैलरी पैकेज को लेकर खींचतान चल रही थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाये थे. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी कोच के लिए आवेदन किया है. अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि अनिल कुंबले का सेवा विस्तार किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




