लॉकडाउन: भारत में फंसे थे पूर्व किवी कोच, स्वदेश लौटे तो पीएम मोदी के लिए लिखी ऐसी बात...

Author Utpal Kant|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन आईपीएल की तैयारियों के लिए भारत आए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह यहीं फंस गये.आखिर एक महीने बाद वह वापस न्यूजीलैंड लौट गये हैं. हेसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम (RCB) के क्रिकेट संचालन निदेशक हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन आईपीएल की तैयारियों के लिए भारत आए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह यहीं फंस गये.आखिर एक महीने बाद वह वापस न्यूजीलैंड लौट गये हैं. हेसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम (RCB) के क्रिकेट संचालन निदेशक हैं. वो जब न्यूजीलैंड लौटे तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने ट्वीट किया मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिये बस में बिताये गये एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था. न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा. बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नए सत्र के लिए पांच मार्च को भारत आए थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गए.

Also Read: लॉकडाउन के बाद इस दिन से भर सकेंगे उड़ान, इन प्राइवेट एयरलाइंस ने शुरू की टिकटों की बुकिंग

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये भारत और न्यूजीलैंड ने पिछले महीने अपने अपने देशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. इनमें यात्रा पाबंदियां भी शामिल थी जिससे 45 वर्षीय हेसन को बेंगलुरू में ही रुकना पड़ा था. भारत में अब भी लॉकडाउन है लेकिन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इसमें ढील दे दी. आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है.

विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola