आरके आनंद अध्यक्ष बने

Published at :22 Jul 2013 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
आरके आनंद अध्यक्ष बने

रांचीः झारखंड वालीबॉल संघ की आम बैठक सह चयन रविवार को आरके आनंद मिडिया गैलेरी रांची विश्वविद्यालय परिसर में आरके आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस बैठक में वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के आबर्जब्बर रथीन राय चौधरी, झारखंड ओलिंपक संघ के पर्यवेक्षक मधुकांत पाठक की उपिस्थति में चुनाव कराया गया. इसमें आरके आनंद को […]

विज्ञापन

रांचीः झारखंड वालीबॉल संघ की आम बैठक सह चयन रविवार को आरके आनंद मिडिया गैलेरी रांची विश्वविद्यालय परिसर में आरके आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस बैठक में वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के आबर्जब्बर रथीन राय चौधरी, झारखंड ओलिंपक संघ के पर्यवेक्षक मधुकांत पाठक की उपिस्थति में चुनाव कराया गया. इसमें आरके आनंद को तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल प्रशिक्षक शेखर बोस दोबारा सचिव बनाये गये. शेतांक सेन दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाये गये. झारखंड के मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को संरक्षक, रांची के सांसद सुबोधकांत सहायक को चेयरमैन बनाया गया.

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में आरके आनंद अध्यक्ष, सुनील कुमार सहाय कार्यकारी अध्यक्ष, एमएल दास कार्यकारी उपाध्यक्ष, एसएम हाशमी, वरीय उपाध्यक्ष, सीके ठाकुर, दुर्गा जहिंरी, अशोक, एके बोस, प्रमोद कुमार, गोपाल राय, एच राय व सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, सीपी सिंह, सुजीत कुमार मित्रा, आदिल हुसैन, देवाशीष झा, कल्याण श्रीवास्तव, राज बक्सी, विजय श्रीवास्तव, सजल बोस, शैलेंद्र सिंह, यूएन सिंह, प्रो. अजीत सहाय को एसोसिएटेड उपाध्यक्ष, शेखर बोस को सचिव, शेतांक सेन कोषाध्यक्ष, उश्रम राज को आयोजन सचिव, एसबी मुंडू, राकेश पांडेय, विजेन्द्र उपाध्याय को संयुक्त सचिव, सूरज प्रकाश लाल, मंतषिं चौधरी, एम चक्र वर्ती, विश्वजीत नंदी व समी आजाद को प्रतिभा खोज समिति में रखा गया है.

इसके अलावा विभिन्न जिला संघों के कार्यकलापों की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष एसएम हाशमी होंगे, जबकि शेखर बोस को संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा एस सेन, विपिन कुमार और प्रभात शर्मा सदस्य होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola