सरिता देवी के समर्थन में खुलकर सामने आये विजेंदर सिंह

नयी दिल्ली : इंचियोन एशियाई खेलों में पदक वापस करने के बाद विवादों में आयीं सरिता देवी के बचाव में भारतीय मुक्केबाजी के पोस्टर ब्वाय विजेंदर सिंह सामने आये हैं. उन्होंने कहा है कि एआईबीए को उस पर प्रतिबंध लगाने की बजाय अपने अधिकारियों की समीक्षा करनी चाहिए. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष चिंग कुओ […]
नयी दिल्ली : इंचियोन एशियाई खेलों में पदक वापस करने के बाद विवादों में आयीं सरिता देवी के बचाव में भारतीय मुक्केबाजी के पोस्टर ब्वाय विजेंदर सिंह सामने आये हैं. उन्होंने कहा है कि एआईबीए को उस पर प्रतिबंध लगाने की बजाय अपने अधिकारियों की समीक्षा करनी चाहिए.
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष चिंग कुओ वू ने कहा है कि सरिता को कड़ी सजा दी जायेगी और उसे अपना कैरियर खत्म ही मान लेना चाहिए. अस्थायी निलंबन के कारण कल से शुरु हो रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर सरिता ने इंचियोन एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में विवादित हार के बाद पदक वितरण समारोह में कांस्य लेने से इनकार कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




