फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी हुए चोटिल

Updated:
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

लियोनेल मेसी की फिटनेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना की चिंता बढ़ा दी है. इंटर मियामी के लिए खेलते हुए मेसी मैच के दौरान चोटिल नजर आए और 73वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा. हालांकि कोच ने इसे एहतियाती फैसला बताया है.

विज्ञापन

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना की परेशानी बढ़ गई है. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी इंटर मियामी के लिए खेलते हुए मुकाबले के दौरान मैदान छोड़ दिया. जिसके बाद उनकी चोट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. वर्ल्ड कप शुरू होने में महज अब कुछ दिनों का ही समय बाकी है. ऐसे में सभी की नजरें मेसी पर टिकी हुई हैं.

दरअसल, मेजर लीग सॉकर (MLS) में रविवार (24 मई) को इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला गया. इंटर मियामी ने यह मैच 6-4 से अपने नाम किया, लेकिन जीत के बावजूद टीम और फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता मेसी की चोट बन गई.

73वें मिनट पर मैदान से बाहर गए मेसी

मैच के दूसरे हाफ में 38 वर्षीय मेसी अपनी बाईं टांग के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने खुद बदलाव की मांग की और 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए. हालांकि मैदान छोड़ने के बाद मेसी सामान्य रूप से चलते हुए दिखाई दिए और सीधे टनल के रास्ते ड्रेसिंग रूम पहुंच गए. यह इंटर मियामी के लिए वर्ल्ड कप से पहले उनका आखिरी MLS मुकाबला भी था.

चोट को लेकर कोच ने क्या कहा?

मैच के बाद इंटर मियामी के कोच गिलेरमो होयोस ने मेसी की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण मैदान काफी भारी हो गया था और मेसी बेहद थके हुए लग रहे थे. ऐसे में किसी बड़े जोखिम से बचने के लिए उन्हें एहतियातन मैदान से बाहर बुलाया गया.

ग्रुप-J में अर्जेंटीना की टीम

अब मेसी अर्जेंटीना टीम के साथ जुड़ेंगे, जिसे 16 जून को ग्रुप-J में अल्जीरिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करनी है. इसी सप्ताह अर्जेंटीना की टीम का ऐलान भी होना है, इसलिए मेसी की फिटनेस फिलहाल फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बनी हुई है. अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरेगी. ऐसे में मेसी का फिट रहना टीम के सबसे ज्यादा जरूरी है.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप के लिए स्पेन की टीम घोषित, 1950 के बाद रियल मैड्रिड के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola