सीतामढ़ी जेल में शातिर पिंटू तिवारी ने मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 5:35 AM
सीतामढ़ी : दरभंगा के बहेड़ी में डबल इंजीनियर मर्डर केस के आरोपित शातिर पिंटू तिवारी की बर्थ-डे पार्टी का विडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में खलबली मची है. स्थानीय मंडल कारा में बंद हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई संगीन मामलों का आरोपित पिंटू तिवारी बंदियों के साथ मिलकर […]
सीतामढ़ी : दरभंगा के बहेड़ी में डबल इंजीनियर मर्डर केस के आरोपित शातिर पिंटू तिवारी की बर्थ-डे पार्टी का विडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में खलबली मची है. स्थानीय मंडल कारा में बंद हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई संगीन मामलों का आरोपित पिंटू तिवारी बंदियों के साथ मिलकर खुले तौर पर जेल में अपनी बर्थ-डे पार्टी मनायी है. वायरल विडियो में स्पष्ट तौर पर पिंटू को बर्थ-डे केक काटते, मिठाई खिलाते, कुछ बंदियों के साथ मटन पार्टी करते तथा मोबाइल पर खुलेआम सेल्फी लेते दिखाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










