Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, जानें हिट या फुस्स?
Sitaare Zameen Par Digital Release
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ ने 20वें दिन 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 20 जून 2025 को रिलीज हुई यह स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही है. इमोशनल कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के चलते यह फिल्म हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं 20वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है.
सितारे जमीन पर का डे 20 का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार यानी रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने लगभग 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘सितारे जमीन पर’ का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शाम तक फाइनल आंकड़ों में बदलाव संभव है, लेकिन फिल्म का 150 करोड़ क्लब में पहुंचना तय माना जा रहा है.
फिल्म की डे वाइज कलेक्शन
Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 20.2 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.55 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 17- 6.15 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 18- 1.35 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 19- 1.91 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 20- 0.01 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Total Collection- 151.97 करोड़ रूपये
यह भी पढ़े: Box Office Report: मेट्रो इन दिनों या सितारे जमीन पर या मां? मंगलवार को किसने मार बाजी और किसकी लगी वाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










