ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर 140 शिक्षकों से शोकॉज

Edited by ASHOK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के कई स्कूलों के 140 शिक्षकों से इ–शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर बीइओ ने शोकॉज किया है.

विज्ञापन

हथुआ. प्रखंड के कई स्कूलों के 140 शिक्षकों से इ–शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शोकॉज किया है. शिक्षकों पर विभागीय आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया गया है कि सात अप्रैल को कुछ शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनायी है. वहीं कई शिक्षकों ने निर्धारित समय के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा. वहीं कई शिक्षकों का कहना है कि उनके द्वारा इ–शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने के बावजूद या फिर उक्त तिथि को सीएल पर रहने के बावजूद स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. कई बार प्रयास करने के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी नहीं बन पाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन