सारण: SBI नगरा शाखा के नए शाखा प्रबंधक बने सौरव कुमार, ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दिया भरोसा

फोटो कैप्शन- नए शाखा प्रबंधक सौरव कुमार का स्वागत करते बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नगरा शाखा को नए शाखा प्रबंधक सौरव कुमार मिल गए हैं. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर जोर दिया.
Saran News: नगरा प्रखंड क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नगरा शाखा को नए शाखा प्रबंधक मिल गए हैं. सौरव कुमार ने शुक्रवार को शाखा प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया.
पदभार ग्रहण के अवसर पर शाखा परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. बैंक कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए शाखा प्रबंधक का स्वागत किया, जबकि स्थानांतरित शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार को भावभीनी विदाई दी. उनका स्थानांतरण सुतिहार शाखा में हुआ है.
शाखा की कार्यप्रणाली की ली जानकारी
पदभार संभालने के बाद सौरव कुमार ने बैंक के अकाउंटेंट, कैशियर एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर शाखा के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित मामलों, बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.
ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा देने पर जोर
नए शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया.
समारोह में सुभाष सहाय, कुंदन कुमार, सागर सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, नशरीन निगार, कृष्ण कुमार तथा सीएसपी संचालक मुनमुन मिश्रा सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










