Saran News : भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 21 May 2026 6:17 PM

विज्ञापन

भीषण गर्मीन में सुनी पड़ी सड़क

Saran News : गर्मी के प्रकोप से बाजारों और सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन

Saran News (विकास कुमार) : तेज धूप और गर्मी बर्दास्त से बाहर होते जा रही है. सूर्य से निकल रही तेज किरणों की ताप आग से कम नही है. कड़ाके की धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. गर्मी से बाजारों और सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि मुश्किल परिस्थिति में भी लोग घर से बाहर तो निकल रहे हैं पर उमस और बेचैनी से अपने रोजाना के कार्यों को निबटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी तापमान में गिरावट के कोई असर नही नजर आ रहे हैं. गर्मी के कारण सीजनल बीमारियां भी बढ़ रही हैं. गर्मी शुरू होते ही बाजारों में शीतल पेय पदार्थ, कोल्डड्रिंक, खीरा, सत्तू, आइसक्रीम आदि की बिक्री बढ़ गयी है. लस्सी और सत्तू के दुकानों पर दिन के भीड़ दिख रही है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं.

सड़कों पर खड़ा रहना मुश्किल

इतनी तेज धूप में सड़कों पर खड़ा रहना काफी मुश्किल हो रहा है. सुबह आठ बजे से ही काफी तेज धूप निकल जा रही है जिससे राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया है. बुधवार को दिन के 12 से 4 बजे के बीच तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. प्रायः सभी बाजारों में ग्राहकों की भारी कमी देखी गयी. गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह और शाम के समय पार्कों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ रही है. लेकिन दिन के समय फिलहाल गर्मी से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

भूमिगत जल में भी आयी है कमी

तापमान के बढ़ने से लोगों को गर्मी का असर तो झेलना ही पड़ रहा है. साथ जी जलस्तर में आयी गिरावट से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है. शहर एवं गांव में जलापूर्ति विभाग द्वारा लगाये चापाकल भीषण गर्मी में सूखने लगे हैं. वहीं जिन जगहों पर पाइपलाइन से वाटर सप्लाइ की जाती है. वहां भी नियमित आपूर्ति बाधित हो रही है. नगर निगम द्वारा सुबह और शाम पेयजल की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन कई मुहल्लों में नियमित रूप से आपूर्ति नहीं होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोग आसपास लगे चापाकलों से पानी मंगा रहे हैं. अधिकतर लोग पीने के पानी के लिए बाहर से पानी का जार खरीद कर मंगा रहे हैं.

गर्मी से स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर, बचाव जरूरी

तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है. गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है. लोगों में कई प्रकार की सीजनल बीमारियां भी हो रही हैं. ताजा फलों का सेवन, खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग, सादा भोजन, खस का रस आदि के प्रयोग से गर्मी के असर को कम तो किया ही जा सकता है साथ ही इस सीजन में होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है. इस संदर्भ में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजेश रंजन ने बताया कि गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं और घबरा जाते हैं. ऐसे में यदि घरेलु तरीके से प्राथमिक उपचार किया गया तो लू का असर काफी कम किया जा सकता है.

गर्मी और धूप से बचने के कुछ उपाय

  • घर से निकलते समय शरीर को अच्छी तरह ढंक लें
  • खस का शरबत पीयें
  • घर से निकलते समय पानी पीकर निकलें
  • हल्का भोजन लें
  • तरल चीजों का प्रयोग ज्यादा करें
  • ताजे फलों का सेवन करें

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन