Saran News : वाहन चेकिंग में टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
Saran News : मढ़ौरा में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, टोटो से शराब जब्त
Saran News (मनोज कुमार) : मढ़ौरा एसएच 73 पर नेपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवन्द्री के सामने मुख्य सड़क पर एक टोटो से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 47 लीटर 520 एमएल विदेशी शराब बरामद किया है. इस संबंध में एसआई मुकेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है.जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर गवन्द्री स्कूल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मढ़ौरा की तरफ से आ रहे एक टोटो के सीट के नीचे से ऑफिसर च्वाइस के 180 एमएल के 214 पीस तथा रॉयल स्टेग के 750 एमएल के नौ पीस में कुल 47 लीटर 520 एमएल बरामद किया.इस संबंध में इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर के विवेक कुमार, छपरा अजयगंज के संजीत कुमार व टोटो के स्वामी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










