ट्रैफिक पुलिस की संवेदनशीलता : भीषण गर्मी में सड़क पर गिरी वृद्ध महिला को बचाया

Published by : Sakshi kumari Updated At : 21 May 2026 1:56 PM

विज्ञापन

वृद्ध महिला की मदद करती पुलिस

ट्रैफिक पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीयता छपरा शहर में देखने को मिली. नगर थाना से सटे थाना चौक के समीप भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण वृद्ध महिला अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गयी

विज्ञापन

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा ) ट्रैफिक पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीयता छपरा शहर में देखने को मिली. नगर थाना से सटे थाना चौक के समीप भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण वृद्ध महिला अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध महिला अचानक चक्कर खाकर चार पहिया वाहन के सामने गिर पड़ी. महिला के गिरते ही वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी रागिनी कुमारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बिना देर किये महिला को उठाया और देखा कि उनके माथे से खून बह रहा है.

घायल महिला को जवानों ने गोद में उठा किनारे बैठाया

रागिनी कुमारी और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही रिंकी कुमारी और होमगार्ड के जवान प्रेम कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को गोद में उठाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उनकी प्राथमिक सहायता की. इसी दौरान छपरा व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीपी सरबजीत ओझा, जिनकी गाड़ी के सामने महिला गिरी थीं. उन्होंने भी तत्परता दिखाई. रागिनी कुमारी और अधिवक्ता सरबजीत ओझा के सहयोग से महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समुचित इलाज किया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति अब सामान्य है.

बेटे-बहू से नाराज होकर निकली थी घर से

वृद्ध महिला ने बताया कि वह बाजितपुर तुर्कवालिया निवासी शिवझड़ी देवी है जो अपने बेटे और बहू से नाराज होकर घर से निकल गयी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी रागिनी कुमारी की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की. लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा समाज में भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ाता है.

Also Read: परसा में चला बुलडोजर, सड़क किनारे से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन