देखते ही देखते 12 फीट धंस गई सड़क, वाराणसी के VIP मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा, देखिए वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Road Collapsed Video

Road Collapsed Video: वाराणसी में देखते ही देखते एक सड़क 12 फीट धंस गई. सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वाराणसी में बारिश शुरू होने के बाद से ही संत अतुलानंद तिराहे की स्थिति बिगड़ने लगी थी. दो दिन लगातार हुई भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे बनने शुरू हो गए थे. सड़क पर हुआ गड्ढा पूरा खोखला नजर आ रहा है जिससे PWD पर सवाल कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Road Collapsed Video: मानसून की पहली फुहार ने ही वाराणसी के वीआईपी सड़क की पोल खोल दी है. वाराणसी के संत अतुलानंद तिराहे के पास की सड़क 12 फीट धंस गई . सड़क के बीचो-बीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है. इस रास्ते से वाहन चलाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि सीवर लाइन टूटने की वजह से सड़क पहले ही कमजोर हो गई थी, इसके बाद बारिश ने रही सही कसर निकाल दी.

सड़क पर बना 12 फीट गड्ढा

वाराणसी से लखनऊ जाने वाली हाईवे पर सड़क धंसने से 12 फीट गड्ढा हो गया है. यह रास्ता शहर को हवाई अड्डे से जोड़ता है इसलिए इसे VIP मार्ग भी माना जाता है. हालांकि प्रशासन ने गड्ढे की चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग खड़ी कर दी है. लोक निर्माण विभाग और जलकल की टीम हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर मुआयना कर चुकी है. वाराणसी पीएम मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है. वहीं विपक्षी दल कांग्रेस केंद्र पर निशाना साध रही है.

बारिश के बाद से बिगड़ने लगी थी सड़क की हालत

वाराणसी में बारिश शुरू होने के बाद से ही संत अतुलानंद तिराहे की स्थिति बिगड़ने लगी थी. दो दिन लगातार हुई भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे बनने शुरू हो गए थे. सड़क पर हुआ गड्ढा पूरा खोखला नजर आ रहा है जिससे PWD पर सवाल कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस गहरे गड्ढे का वीडियो में वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola